Sunday, January 25, 2009

फूलों का गुलदस्ता

भारतीय संस्कृति की एक अलग पहचान है, उसमे से एक है, हमारा परिवार और उसकी वैभवता और विविधता, जिसके सानिध्य में परिवार के लोग सद्भाव और प्रेम का भरपूर प्रदर्शन करते है। यह मेल और अपनापन हमे शायद ही कही देखने को मिलें। चाहे परिवार संयुक्त हो या फिर एकल हो, उसके संस्कार और विचार हमे वह शक्ति देता है, जिसके बल पर हम अपने और परिवार के सभी सदस्यों के लिए अपनी समस्त उर्जा वहां करने में जुट जाते है। यही है भारतीय परिवारों का एक गुलदस्ता, जो हमारे लिए नयी स्फूर्ति और उत्साह का कारण बनते है, और हमे प्रेरणा देते है।